कठुआ के सुमवा गांव के लोगों की गुहार-गर्मी बहुत है साहब है, पानी का बंदोवस्त करवा दें

Monday, Jul 22, 2019 - 06:37 PM (IST)

कठुआ : गांव सुमवां के वार्ड नं.-1 में पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर लोगों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पी.एच.ई. कार्यालय पहुंचा। ग्रामीण पूर्ण चंद, निशा देवी ने कहा कि बीस घरों में रहने वाले लोगों को पानी को लेकर समस्या आ रही है। पानी की आपूर्ति का कोई बंदोवस्त न होने के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

उन्होंने कहा कि वे पानी हैंडपंप से भरकर लाते हैं। गर्मी के इस मौसम में पानी की जरूरत ज्यादा रहती है लेकिन विभाग आपूर्ति का बंदोवस्त करने में विभाग कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में हैंडपंप का पानी भी पीने के लायक नहीं रहता। ऐसे में विभाग को आपूर्ति के लिए उचित बंदोवस्त करने चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समस्या का समाधान न किया गया तो वह आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। 
 
 

Monika Jamwal

Advertising