चोरियां बरामद नहीं हो रही, नाके लगाकर भटकाया जा रहा चोरियों से लोगों का ध्यान : व्यापार मंडल

Saturday, Mar 06, 2021 - 12:44 PM (IST)

कठुआ  : पुलिस द्वारा गत दिनों देर रात को आपरेशन आल आउट के तहत शहर के चप्पे चप्पे पर लगाए गए नाकों के विरोध मेें व्यापार मंडल सामने आया है। गत देर रात को व्यापार मंडल द्वारा आर्य समाज मंदिर में पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में बैठक का आयोजन किया। व्यापार मंडल के जंग बहादुर के अलावा सुरेंद्र बजाज, नगर परिषद अध्यक्ष नरेश शर्मा के अलावा व्यापार जगत से जुड़े लोगों ने भाग लिया। नगर परिषद अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह से गलत है।

 

गत दिनों चप्पे चप्पे पर नाके के दौरान व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हुआ है। अगर पुलिस को नाके लगाने हैं तो उचित स्थानों पर लगाए जाएं न कि लोगों के घरों के सामने ही नाके लगा दिए जाएं। वहीं, जंग बहादुर, टोनी सागर ने कहा कि गत दिनों नाकों के दौरान रात को बिना किसी वजह के लोगों को परेशान किया जाए। एक परिवार के सदस्य किसी रेस्त्रां में रात का खाना खाकर घर जा रहे  थे उन्हें भी जांच के नाम पर परेशान किया गया। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस शहर में हो रही चोरियों को बरामद तो नहीं कर रही लेकिन इससे ध्यान हटाने के लिए नाके लगाकर उलटा लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस नाके भी लगाए लेकिन उचित स्थानों पर न कि इस तरह से काम करे जिससे लोग परेशान हों।
 


 

Monika Jamwal

Advertising