झारखंड की जनता ने भाजपा के ''''विभाजनकारी एजेंडे'''' को पराजित किया: सोनिया
punjabkesari.in Tuesday, Dec 24, 2019 - 12:11 AM (IST)
नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन की जीत पर सहयोगी दलों एवं पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा के ''विभाजनकारी एजेंडे'' को पराजित किया है। सोनिया ने कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन में विश्वास व्यक्त करने के लिए झारखंड की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने हेमंत सोरेन, सभी सहयोगी दलों और कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
सोनिया ने कहा, ''यह जीत बहुत खास है और समकालीन महत्व की है। भाजपा के विभाजनकारी एजेंडे को पराजित करने के लिए झारखंड के लोग विशेष आभार एवं बधाई के हकदार हैं।" उन्होंने कहा, ''लोगों ने इस जनादेश से समाज को जाति एवं धर्म के आधार पर बांटने के भाजपा के प्रयास को पराजित किया।"