मनोज तिवारी की भाजपा से छुट्टी पर लोगों ने खूब लिए मजे, 'ई तो बहुत बुरा समाचार बा'

Wednesday, Jun 03, 2020 - 12:35 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी की मंगललवार को छुट्टी कर दी गई। मनोज तिवारी की जगह आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया। तिवारी के पद से हटाने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पर खूब मजे लिए। किसी ने लिखा कि लॉकडाउन में भाजपा ने भी छंटनी करनी शुरू कर दी है और तिवारी की भी नौकरी चली गई।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि जहां कोरोना से आम लोग बेरोजगार हुए हैं वहीं तिवारी भी इससे बच नहीं पाए। ट्विटर पर लोगों ने कई फनी मीम्स शेयर किए हैं।

किसी ने लिखा कि सोनू सूद से संपर्क कर लो वो आपको बिहार पहुंचा देंगे। तो किसी ने लिखा कि इनका हाल तो कुमार विश्वास जैसा हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सबसे ज्यादा नुकसान आम आदमी पार्टी को हुआ है तिवारी के जाने से।

Seema Sharma

Advertising