साधना टॉप हिमस्खलन : पीड़ितों ने कहा सुरंग नहीं बनाई गई तो हम पाकिस्तान चले जाएंगे

Wednesday, Jan 10, 2018 - 11:40 AM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर के तंगधार में साधना टॉप के पास हिमस्खलन में दब के मारे गए लोगों के परिवारजनों ने सरकार से तंगधार में सुरंग बनाने की मांग की है। उन्होंने कुपवाड़ा-करनाह के बीच टन्नल की मांग करते हुए कहा कि अगर सरकार उनकी मांग को स्वीकार नहीं करती है तो वे लोग पाक अधिकृत कश्मीर के मुज्जफराबाद चले जएंगे। लोगों ने अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। 


करनाह-तंगधार का रास्ता बर्फीला है। लोगों को इस रास्ते पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पिछले सप्ताह साधना टॉप के पास हुए हिमस्खलन में बीकन के अधिकारी सहित 11 लोग मारे गए थे। इस क्षेत्र में सुरंग बनाने का प्रस्ताव सरकार के पास है और काफी समय से सरकार यहां सुरंग बनाने की बात कर रही है। अब लोगों ने इस पर आवाज उठानी शुरू कर दी है। उन्होंने सरकार पर उनकी मांग को अनदेखा करने का आरोप लगाया और कहा कि इस मार्ग पर सैंकड़ों बार हिमस्खलन हो चुका है जिसमें कई जाने चली गई हैं। लोगों का कहना है कि अगर सुरंग बनती है तो इससे हजारों लोगों को लाभ मिलेगा और कीमती जाने भी बचेंगी।पीड़ितों ने कहा कि वे लोग अब और कुर्बानियां नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी मांग को पूरा करना ही होगा और अगर भारत की सरकार इसे पूरा नहीं करेगी तो वे लोग पीओके चले जाएंगे।
 

Advertising