असम CM सोनोवाल को फेसबुक पर लोग कह रहे ‘कॉमरेड’ ‘लाल सलाम’...जानिए क्या है मामला

Tuesday, Jun 09, 2020 - 10:57 AM (IST)

नेशनल डेस्क: किसान नेता और कार्यकर्त्ता अखिल गोगोई के खिलाफ NIA द्वारा आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोग अपना रोष प्रकट कर रहे हैं। ‘कॉमरेड’ और ‘लाल सलाम’ के संबोधन वाले अभिवादन और अन्य आरोपों को लेकर गोगोई पर देशद्रोह और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं। इसी के बाद सोनोवाल के खिलाफ इस तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। पिछले दिनों NIA ने गोगोई और उनके तीन सहयोगियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

 

इस आरोपपत्र में कहा गया था कि ‘कॉमरेड’ और ‘लाल सलाम’ के संबोधन से जाहिर होता है कि राष्ट्रविरोधी और आतंकी गतिविधियों में वे सभी संलिप्त रहे हैं। इसके बाद सोनोवाल को भी लोग ‘कॉमरेड’ और ‘लाल सलाम’ से संबोधित कर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, ‘‘लाल सलाम, लाल सलाम होता है। अगर लाल सलाम अपराध है तो आप सबसे पहले देशभक्त भगत सिंह को पकड़ो।’’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘‘लाल सलाम, प्रिय कॉमरेड, लेनिन जिंदाबाद। एनआईए का स्वागत है।’’ कुछ लोगों ने रूस में अक्टूबर क्रांति के बाद भाषण देते लेनिन के मीम और वीडियो भी पोस्ट किए हैं। एक यूजर ने लिखा ‘‘रूसी क्रांति महान है । लेकिन महान कॉमरेड हैं। लाल सलाम।’’ केरल के एक व्यक्ति ने लिखा है, ‘‘हम मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी हैं। भारत के आजादी के आंदोलन के बारे में आपको पता भी है...हमने स्वतंत्रता सेनानियों का समर्थन किया लेकिन RSS भाजपा ने गोरों का साथ दिया।’’

Seema Sharma

Advertising