चार माह से नहीं मिली पेयजल की आपूर्ति, महिलाओं ने लगाई प्रशासन से गुहार

Thursday, Jan 10, 2019 - 04:04 PM (IST)

कठुआ : पी.एच.ई. विभाग के अस्थायी कर्मियों की जारी काम छोड़ों हड़ताल का असर पेयजल आपूति पर भी पड़ रहा है। गांव खनियारा में पिछले चार माह से लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। आपूर्ति की मांग को लेकर महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को डी.सी. कार्यालय पहुंचकर डी.सी. रोहित खजूरिया से उनकी समस्या के समाधान की गुहार लगाई। 


ग्रामीण महिला शकुंतला, पिंकी देवी ने कहा कि पिछले करीब चार माह से उन्हें पेयजल आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। पेयजल आपूर्ति न मिलने से लोगों को घरेलू काम के साथ साथ अन्य कार्यों को लेकर परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मियों की भी हड़ताल है लेकिन पेयजल आपूर्ति भी जरूरी है। वहां जो कर्मी तैनात है वे कहता है कि वे चार-पांच ट्यूबवेलों का संचालन करता है। ऐसे में उनका नंबर कभी कभार ही आता है। उन्होंने कहा  िक वे किसी तरह से दो किलोमीटर दूर ट्यूवबेल से पानी भरकर ले आते हैं और अपना काम चला रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आपूर्ति को लेकर प्रयास न किए गए तो महिलाएं मोर्चा खोलने को मजबूर हो जाएंगे। 
 

Monika Jamwal

Advertising