भाजपा में शामिल होने पर घर में घिरे सलाथिया,  लगा अहसानफरामोशी का आरोपी

Monday, Oct 11, 2021 - 09:11 PM (IST)

साम्बा  (संजीव): तमाम अटकलों को पर विराम लगाते हुए आज दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए नेकां के कद्दावर नेता सुरजीत सिंह सलाथिया अपने इस फैसले से विरोधियों सहित अपनों के भी निशाने पर आ गए हैं। सलाथिया मंगलवार को प्रांतीय अध्यक्ष देवेन्द्र राणा के साथ दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे थे तो विजयपुर में नेकां कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पैंथर्स पार्टी ने पत्रकारवार्ता कर उनपर निशाना साधा। 


    नेकां के नगर प्रधान (विजयपुर) सौदागर गुप्ता ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया कि नेकां में रहकर बरसों तक सत्ता का सुख भोगने वाले यह नेता (राणा व सलाथिया) जम्मू के हितों के लिए नही बल्कि अपने स्वार्थ के लिए पार्टी छोड़ रहे हैं। गुप्ता ने अहसानफरामोशी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह नेता यदि जम्मू के हितों के लिए दलबदल कर कुर्बानी कर रहे हैं तो इन्हें सत्ता में रहते हुए कमाई गई संपत्ति दान कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्करों के खून-पसीने से बनाई गई पार्टी को यूं ही नहीं छोड़ा जाएगा व वह अब हाईकमान के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोगों के बीच जाएंगे और उनकी परेशानियों को हल करेंगे। 


    वहीं पैंथर्स पार्टी ने भी सलाथिया पर सीबीआई के डर से भाजपा के शामिल होने का आरोप लगाया है। पडग़ोत्रा ने कहा कि इन नेताओं ने जम्मू के लोगों को धोखा दिया है, क्योंकि पहले यह लोग सत्ता के लिए शेख और फारूक के गुण गाते रहे व डोगरों की अनदेखी करते रहे लेकिन अब अपनी जान फंसते देख इन्हें जम्मू के हित याद आ गए हैं। 
‘’

Monika Jamwal

Advertising