दक्षिण कश्मीर में पीडीपी कार्यकर्ता की हत्या

Monday, Aug 21, 2017 - 02:59 PM (IST)

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यकर्ता व पूर्व पंचायत प्रतिनिधि की हत्या कर दी गइ्र है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले शनिवार को भी आतंकियों ने दियालगाम अनंतनाग में पीडीपी कार्यकता मोहम्मद इसहाक पर्रे की गोली मार कर हत्या कर दी थी। अभी तक किसी भी संगठन ने हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है और न ही पुलिस ने किसी को दोषी ठहराया।


जानकारी के अनुसार मृतक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है। मृतक की पहचान शब्बीर अहमद वानी निवासी वकीलबाल नौगाम शांगस के रून में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने निर्माणाधीन मकान का कामकाज देखने पुराने घर से निकला था पर वापिस नहीं आया। उसका शव दोनों मकानों को जोडऩे वाले रास्ते पर पड़ा था। इस बात की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी है। पुलिस इ बात का अन्देशा भी लगा रही है कि हत्या किसी दुश्मपी के चलते भी की गई हो सकत है। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि यह मामला आतंकी वारदात से जुड़ा है।

 

Advertising