पीडीपी के धोखे से घाटी में अशांति फैली है : कांग्रेस

Thursday, Mar 30, 2017 - 01:32 PM (IST)

श्रीनगर :  जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति (जे.के.पी.सी.सी.) अध्यक्ष जी.ए मीर ने दावा किया कि कश्मीर में बिगड़ती स्थिति का कारण पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी है। पीडीपी लोगों को धोखा दे रही है। अनंतनाग सीट से लोकसभा उपचुनाव लड़ रहे मीर ने एक बयान में कहा कि घाटी में नागरिकों की मौत और संपत्ति के नुकसान के लिए पी.डी.पी जिम्मेदार है। लोगों को पी.डी.पी की शोषण की नीति के खिलाफ  सचेत होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पी.डी.पी अफ्सपा हटाने, सेना को हटाए जाने और सांप्रदायिक ताकतों को परास्त करने जैसे मुद्दे उठाकर राज्य में सत्ता में आई थी। मीर ने मौजूदा स्थिति को पी.डी.पी-आर.एस.एस के सांप्रदायिक एजेंडा के खिलाफ  विस्फोटक बताया क्योंकि लोगों ने राज्य में ऐसे नापाक गठबंधन की कभी उम्मीद नहीं की थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह पी.डी.पी है जिसने राज्य में आरएसएस के लिए जगह बनाई, जिससे घाटी में शांति का माहौल खराब हुआ।
    

 

Advertising