बंदूकधारियों ने पीडीडी कर्मचारी को गोली मारी, घायल

Thursday, Feb 14, 2019 - 12:16 PM (IST)

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिला के अवंतिपूरा इलाके में बुधवार देर शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने बिजली विकास विभाग (पी.डी.डी.) के एक कर्मचारी को गोली मार दी जिसके कारण कर्मचारी घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रो के अनुसार पी.डी.डी. में डेलीवैजर के तौर पर काम करने वाले लतीफ अहमद गनाई निवासी नौवपुरा अमलर अवंतिपोरा को बंदूकधारियों ने टांग में गोली मार दी। गोली लगने से घायल कर्मचारी को तुरन्त उपचार के लिए अवंतिपुरा अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया।


इस बीच घटना के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और हमलावारों को पकडने के लिए तलाशी अभियान चलाया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। 
 

Monika Jamwal

Advertising