जासूस पति का हाईटेक कारनामा: पत्नी की चप्पल में फिट किया GPS, फिर प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 03:35 PM (IST)

Husband Tracks Wife using GPS : बिहार की राजधानी पटना में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई पकड़ने के लिए किसी जासूस की तरह जाल बिछाया और तकनीक का सहारा लिया। पति ने पत्नी की चप्पल में जीपीएस (GPS) डिवाइस छिपा दिया और फिर जो हुआ उसकी चर्चा अब पूरे शहर में हो रही है।

शक ने बनाया इंजीनियर

घटना पटना के फुलवारी शरीफ इलाके के एकता नगर की है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की गतिविधियों पर लंबे समय से संदेह था। उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग (अफेयर) चल रहा है। कई बार कोशिश करने के बाद भी जब वह कोई ठोस सबूत नहीं जुटा पाया तो उसने एक हैरान करने वाली तरकीब निकाली।

चप्पल में छिपाया राज

पति ने चुपके से अपनी पत्नी की सैंडल/चप्पल के सोल में एक छोटा जीपीएस ट्रैकर लगा दिया। पत्नी को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि उसकी हर हरकत पर सैटेलाइट के जरिए नजर रखी जा रही है। शनिवार शाम जब पत्नी घर से निकली, तो पति अपने मोबाइल पर उसका लोकेशन लगातार ट्रैक करने लगा। कुछ देर बाद जब पत्नी का लोकेशन एक जगह जाकर स्थिर हो गया, तो पति को यकीन हो गया कि दाल में कुछ काला है।

यह भी पढ़ें: '30 लाख दो या किडनी दान करो', महिला ने सुनाई आपबीती, बोली- हमारे बीच में सोती है सास, ससुर बिना दरवाजा खटखटाए ही...

रंगे हाथों पकड़ी गई बेवफाई

जीपीएस लोकेशन का पीछा करते हुए पति सीधे उस घर तक पहुंच गया जहां उसकी पत्नी मौजूद थी। जैसे ही उसने दरवाजा खोला उसके होश उड़ गए। अंदर उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मौजूद थी। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

बिना पुलिस केस के सुलझा मामला

हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक चली बातचीत और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला आपसी सहमति से सुलझ गया। हैरानी की बात यह है कि इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत (तहरीर) दर्ज नहीं कराई। फिलहाल पूरे इलाके में पति की इस 'डिजिटल चालाकी' और चप्पल वाले जीपीएस की खूब चर्चा हो रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News