ऑपरेशन थियेटर में हाथ में गुटखा रगड़ता नज़र आया मरीज़, वीडियो देख चौंके लोग

Thursday, Feb 22, 2024 - 05:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया के इस दौर में लोगों के लिए फेमस होना कोई बड़ी बात नहीं रही। इसके लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक बूढ़ी महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बीड़ी पीते हुए दिखाई दे रही थी। हाल ही में ऑपरेशन थियेटर से एक फनी और हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जानते हैं कि क्या है ये पूरा वीडियो-  

<

>

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मरीज ऑपरेशन थियेटर में अपने ऑपरेशन के दौरान गुटखा खाते हुए दिख रहा है। हालांकि पास खड़े ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं और मरीज अपने दोनों हाथों में गुटखे को मल रहा है। फिलहाल इसका खुलासा अभी नहीं हुआ कि वीडियो कहां का है।  


इस वीडियो पर लोग अलग- अलग कमेंट कर रहे हैं। हालांकि लोग अस्पताल प्रशासन पर भी गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि गुटखा खाने की परमिशन किसने दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ कि वीडियो में मरीज गुटखा बना रहा या उसके हाथ खाली थे।

वीडियो को @AlphaTwt नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक साढ़े तीन लाख लोगों ने देखा है और तीन हजार लोगों ने पसंद किया है।

 

 

 

Radhika

Advertising