'पीछे तो देखो' बोलने वाले पठानी बच्चे ने फिर मचाया धमाल, वायरल हुआ नया वीडियो

Wednesday, Sep 18, 2019 - 05:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क: ‘पीछे तो देखो..ओए पीछे तो देखो..’ कहने वाले प्यारे बच्चे को आज कौन नहीं जानता। गोल-मटोल से इस बच्चे के अंदाज की पूरी दुनिया दीवानी हो गई है। अब TikTok पर इस बच्चे का नया वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल इस बच्चे का नाम अहमद शाह है और ये पाकिस्तान का रहने वाला है। 'पीछे तो देखो' कहकर फेमस हुआ ये बच्चा अब बहुत आगे निकल चुका है। अपनी क्यूटनेस की वजह से उसे कई बड़े विज्ञापन मिल रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में भी वह 'पीछे तो देखो' कहता सुनाई दे रहा है। टिकटॉक पर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। 


अहमद का ये अंदाज न केवल पाकिस्तान में बल्कि भारत में भी काफी पसंद किया जा रहा है। अपनी क्यूटनेस के चलते अहमद एक गाय के दूध बेचने वाली कंपनी के ब्रांड अंबेस्डर भी बन गए हैं। जब एक वीडियो में किसी ने उस्से पूछा कि आप इतने क्यूट क्यों हो तो अहमद कहते हैं कि मैं दूध पीता हूं इसलिए क्यूट हूं। 


 

vasudha

Advertising