रामविलास पासवान की लंदन में हुई हार्ट सर्जरी

Friday, Jun 02, 2017 - 07:53 AM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की लंदन के रॉयल ब्राम्पटन अस्पताल में हृदय की सर्जरी हुई। लोजपा प्रमुख पासवान (70) के परिवार के एक सदस्य ने कहा कि आप्रेशन सफल रहा और वह अब आई.सी.यू. से बाहर हैं।

उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। वह 14 जून तक लंदन में रहेंगे। पासवान की पहले भी एक बार हृदय की सर्जरी हो चुकी है।

Advertising