रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ‘रेल वन ऐप’ के माध्यम से टिकट खरीदने हेतु किया गया जागरूक

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 07:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क (रघुनंदन पराशर) : उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल द्वारा शनिवार को जारी प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ‘रेल वन ऐप’ के माध्यम से टिकट खरीदने के लिए हेल्प डेस्क लगाकर मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर यात्रियों को बताया गया कि रेल वन ऐप के माध्यम से टिकट खरीदने पर 3 प्रतिशत बोनस, टिकट काउंटर पर कतार में खड़े होने से मुक्ति, सभी लेन-देन पूर्णतः ऑनलाइन, अतिरिक्त शुल्क की कोई समस्या नहीं तथा खुले पैसों की परेशानी न होने जैसे अनेक लाभ प्राप्त होते हैं।

रेलवे स्टाफ द्वारा यात्रियों को  रेल वन ऐप’ डाउनलोड करने, पंजीकरण एवं टिकट बुकिंग की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए डिजिटल टिकटिंग को अपनाने में रुचि दिखाई।श्री परमदीप सिंह सैनी ने यात्रियों से अपील की कि वे रेलवे की डिजिटल सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग कर सुविधाजनक, पारदर्शी एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News