मुंबई में आफत की बारिश, जलभराव के बीच रेलवे स्टेशन पर हुआ बच्चे का जन्म

Wednesday, Jul 03, 2019 - 12:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश आफत बनकर आई है। शहर के कई हिस्सों में जल जमाव के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। वहीं इसी बीच एक महिला ने रेलवे स्‍टेशन के प्‍लेटफॉर्म पर ही बच्‍चे को जन्‍म दे दिया।
 

जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय गर्भवती महिला कामा अस्पताल जा रही थी। इसी बीच मुंबई के डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर उन्हे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला को अस्पताल ले जाने का समय नहीं था इसलिए न रुपी क्लीनिक के डॉक्टर और नर्स की मदद से प्‍लेटफॉर्म पर ही प्रसव करवाया गया। 


डॉक्टर के अनुसार जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं। बता दें कि 2005 के बाद पहली बार मुंबई में 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश हुई। आज भी कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सेंट्रल रेलवे ने डोंबिवली और ठाणे से यात्रियों को ले जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है। 

vasudha

Advertising