कश्मीर के साधना टाॅप पर बर्फीले तूफान की चपेट में आया यात्री वाहन, 8 लोग घायल

Monday, Mar 21, 2022 - 03:46 PM (IST)

श्रीनगर:  कश्मीर के साधना टाॅप में एक यात्री वाहन बर्फीले तूफान की चपेट में आ गया। वाहन में आठ यात्री सवार थे। बचाव कार्य चलाकर सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।


जानकारी के अनुसार सोमवार एक यात्री वाहन हिमस्खलन की चपेट में आकर गहरी खाई में जा गिरा। गाड़ी में करीब आठ लोग सवार थे। लोगों को बचाने हेतु रैस्कयू अभियान चलाया गया और उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया। घायलों में एक परिवार के तीन लोग और पांच अल्प आयु के शामिल हैं।

 
 

Monika Jamwal

Advertising