‘आपको शर्म आनी चाहिए’, फ्लाइट में यात्री ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को सुनाई खरी-खोटी, Video viral

Monday, Dec 23, 2019 - 02:56 PM (IST)

नेशनल डेस्कः अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को इस बार जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा। दरअसल दिल्ली से भोपाल की एक फ्लाइट में सवार प्रज्ञा ठाकुर का फ्लाइट में सीट को लेकर क्रू मेंबर से बहस हो गई और वह विमान में ही धरने पर बैठ गई थीं। क्रू मेंबर के लाख समझाने पर भी जब प्रज्ञा ठाकुर नहीं मानीं तो फ्लाइट में सवार एक यात्री सांसद की जमकर क्लास लगा दी। साध्वी प्रज्ञा को पैसेंजर के लताड़ लगाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स जो काफी गुस्से में है प्रज्ञा ठाकुर से बहस कर रहा है। शख्स कह रहा है कि आपकी वजह से फ्लाइट लेट हो रही है। शख्स प्रज्ञा ठाकुर को याद दिला रहा है कि आप एक जन प्रतिनिधि हैं।

 

शख्स कहता है कि आपको थोड़ी सी नैतिकता दिखानी चाहिए। आपको देखना चाहिए कि आपकी वजह से किसी एक को भी दिक्कत न हो। आप नेता हैं लेकिन यहां आपकी वजह से 50 लोगों को दिक्कत हो रही है, आपको शर्म आनी चाहिए। इस पर साध्वी प्रज्ञा शख्स से कहती हैं कि अफनी जुबान पर लगाम लगाओ। शख्स जवाब देता है कि मेरी जुबान बिल्कुल सही है..मैं आपसे प्यार और इज्जत से कह रहा हूं। शर्म कोई अपमानजनक शब्द नहीं है। बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने शनिवार शाम को दिल्ली से भोपाल आ रहीं थीं, कभी सीट को लेकर क्रू के साथ विवाद हो गया। प्रज्ञा ठाकुर ने आरोप लगाया था कि जो सीट उन्हें अलॉट हुई थी आखिर वक्त पर उसमें बदलाव कर दिया गया।

 

वहीं स्पाइसजेट ने सफाई देते हुए बयान जारी किया कि विमान में पहली पंक्ति आपातकालीन पंक्ति सीट है और यह व्हीलचेयर वाले यात्रियों को आवंटित नहीं की जाती है। स्पाइसजेट ने कहा कि सांसद अपनी व्हीलचेयर के साथ आई थीं और उन्होंने एयरलाइन के माध्यम से बुकिंग नहीं की थी। स्पाइसजेट ने लिखा कि फ्लाइट स्टाफ को इस तथ्य के बारे में पता नहीं था कि वह व्हीलचेयर यात्री हैं। क्रू ने सांसद प्रज्ञा को सुरक्षा कारणों से 2 ए/बी (गैर आपातकालीन पंक्ति) में सीट बदलने के लिए अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। हालांकि प्रज्ञा ठाकुर का आरोप था कि क्रू मैंबर्स ने उनसे दुर्व्यवहार किया।

Seema Sharma

Advertising