आज होगी संसदीय दल की बैठक, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी संबोधित

Wednesday, Dec 08, 2021 - 07:03 AM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगी। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस संसदीय दल की बैठक बुधवार सुबह 9.30 बजे संसद के केद्रीय कक्ष में होगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस बैठक में शामिल होंगे।

सूत्रों ने बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल 12 सांसदों को संसद के वर्तमान में चल रहे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित करने के आदेश को रद्द करने की मांग कर रही है। इन सांसदों पर अनुशासनहीनता के लिए कार्रवाई की गई है।

Yaspal

Advertising