9 दिन बाद अरुणाचल प्रदेश के लिपो में दिखा लापता विमान AN-32 का मलबा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 11, 2019 - 04:27 PM (IST)

नेशनल डेस्कः आठ दिन पहले लापता हुए वायुसेना के विमान एएन-32 का मलबा अरुणाचल प्रदेश के लिपो में मंगलवार को मिला। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वायुसेना ने भी अपने टेविटर अकाउंट पर जानकारी दी कि लापता विमान का मलबा अरुणाचल के उत्तर में लिपो में करीब 12000 फीट की ऊंची पहाड़ी पर मिला। बता दें कि वायुसेना का एएन-32 विमान 3 जून से लापता था। इसमें 13 लोग सवार थे जिनमें चालक दल के 8 सदस्य और 5 यात्री थे। पिछले आठ दिनों से लगातार विमान की तलाश जारी थी। विमान को ढूंढने के लिए इसरो तक की मदद ली गई थी। विमान को ढूंढने में तीनों सेनाओं के अधिकारी भी जुटे हुए थे।

PunjabKesari
विमान को ढूंढने के लिए हेलीकॉप्टर, सी130जे विमान और यूएवी और सी-130जे विमान हवाई तलाश अभियान में लगे हुए थे। इससे पहले सोमवार को एक व्यक्ति ने उरुणाचल प्रदेश की पहाड़ी पर धुआं उठने की बात कही थी। उसने दावा किया था कि यह लापता विमान का ही धुआं है। भारतीय थलसेना, आईटीबीपी, राज्य पुलिस और स्थानीय लोगों की टीमों ने पर्वतीय इलाके में पूरे जोर-शोर से अभियान चलाया हुआ था। रूस निर्मित विमान ने अरुणाचल प्रदेश के शि-योमि जिले के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए 12 बजकर 27 मिनट पर असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी। जमीनी नियंत्रण कक्ष के साथ विमान का संपर्क दोपहर 1 बजे टूट गया था। उसके बाद से किसी से संपर्क नहीं हो पाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News