Delhi Weather Update: आसमान में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, वायु गुणवत्ता ''मध्यम'' श्रेणी में बरकरार

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2026 - 10:26 AM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा है। वहीं शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 118 के साथ मध्यम श्रेणी में बना हुआ है।

सभी स्टेशनों में सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज स्टेशन पर 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पालम में 24.4 डिग्री, आयानगर में 26.7 डिग्री और लोदी रोड पर 27.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। IMD के आंकड़ों के अनुसार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में शहर में कोई बारिश नहीं हुई।

IMD ने आज शहर में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश न होने का अनुमान लगाया है साथ ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 118 रहा।

CPCB के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi