J&K : रामबन में निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहा, 7 लोग फंसे

punjabkesari.in Friday, May 20, 2022 - 02:17 AM (IST)

बनिहाल/जम्मूः रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन चार लेन की सुरंग का एक हिस्सा बृहस्पतिवार रात ढह जाने से नौ लोग उसमें फंस गए, जिनमें से दो को बचा लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि खोनी नाले में सुरंग के आगे का एक छोटा हिस्सा जांच के दौरान ढह गया। उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना ने संयुक्त बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों को बचा लिया गया है और सात लोग अब भी सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News