यूएस से इलाज कराकर पर्रिकर लौटे गोवा, जल्द संभालेंगे कार्यभार

Thursday, Jun 14, 2018 - 07:26 PM (IST)

पणजीः पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर अमेरिका में करीब ढाई महीने के उपचार के बाद गुरुवार को भारत वापस लौट आए। पिछले ढाई महीने से पर्रिकर अग्नाशय संबंधी बीमारी के इलाज के लिए इस साल मार्च से अमेरिका में थे।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि पर्रिकर अमेरिका से मुंबई पहुंचे और उसके बाद दूसरी उड़ान से गोवा पहुंचे। इस बीमारी का पता चलने के बाद पर्रिकर को 15 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 22 फरवरी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद वह गोवा लौटे और उसी दिन विधानसभा में बजट पेश किया।


हालांकि पानी की कमी के कारण उन्हें 25 फरवरी को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें चार दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। मुख्यमंत्री चिकित्सा जांच के लिए पांच मार्च को फिर से मुंबई गए , जहां से उन्हें अमेरिका रेफर कर दिया गया। वह सात मार्च को अमेरिका के लिए रवाना हुए थे।

 

Yaspal

Advertising