संसद में हमारी आवाज दबाने की कोशिश की जाती है: सोनिया

Friday, Feb 12, 2016 - 09:35 PM (IST)

रायबरेली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कहा कि संसद में जब भी गरीब और आम आदमी की आवाज कांग्रेस उठाती है तो इस आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता है और इसका दोष कांग्रेस पार्टी एवं गांधी-नेहरू परिवार पर मढते हैं।  
 
हाल ही में मोदी ने गुवाहाटी की रैली में कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि 2014 लोकसभा चुनाव में मिली हार का बदला लेने के लिए वे संसद की कार्यवाही बाधित करते हैं। सोनिया ने यहां पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में कहा, ‘‘कांग्रेस गंगा जमुनी तहजीब को मानती है लेकिन कुछ ताकतें देश के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाडऩे का काम कर रही हैं। 
 
सोनिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जुमले ‘ना खाएंगे ना खाने देंगे’ का उल्लेख करते हुए कटाक्ष किया कि प्रधानमंत्री के वायदे कोरे और इरादे तो कुछ और ही थे। मोदी ने आरोप लगाया था कि ‘एक परिवार’ ‘नकारात्मक राजनीति’ में संलग्न है। मोदी ने दावा किया था कि कांग्रेस को छोड़ अन्य विपक्षी दल चाहते हैं कि संसद चले, भले ही वह उनका मोदी का विरोध क्यों ना करते हों।
 
मोदी ने कांग्रेस का स्पष्ट उल्लेख करते हुए कहा था, ‘‘जो चुनाव (2014) हार गए और 400 से 40 पर आ गए, उन्होंने तय किया है कि मोदी को काम नहीं करने देंगे। उन्होंने बाधाएं और मुश्किलें पैदा करने का फैसला किया है। ये साजिश चल रही है।’’
 
कांग्रेस अध्यक्ष का अपने निर्वाचन क्षेत्र का 2 दिवसीय दौरा आज संपन्न हो गया। उन्होंने भूएमउ गेस्ट हाउस में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। दिल्ली विश्वविद्यालय की स्वर्ण पदक विजेता अंकिता त्रिपाठी और क्रिकेटर समर्थ सिंह से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की। वह कांग्रेस नेता मिश्रीलाल जैन का हाल-चाल जानने उनके यहां गई।
 
जैन बीमार चल रहे हैं। साथ ही सोनिया ने कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन जाकर संगठन के कामकाज की समीक्षा की। इसके बाद वह नई दिल्ली रवाना हो गई। दुर्भाग्य है कि इन्हीं ताकतों के हाथ में केन्द्र की सत्ता है।’’ उन्होंने कहा कि इन ताकतों को सर्वधर्म समभाव पर विश्वास नहीं है और ये संवैधानिक संस्थाओं को भी कमजोर करने का काम कर रही हैं।
Advertising