परिणीति चोपड़ा संग डेटिंग के सवाल पर राघव चड्डा का आया बयान, कहा- आप मुझ से...

Friday, Mar 24, 2023 - 02:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता एवं सासंद राघव चड्डा और बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणिति चोपड़ा को मुंबई में एक रेस्टोरेंट में एक साथ देखा गया जिस पर लोगों ने यह कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है वहीं अब इन सवालों पर राघव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनसे जब इस बारे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आप मुझ से राजनीति पर सवाल करिए, परिणीति पर नहीं। 

वहीं एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और वे एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। हालांकि, परिणीति और राघव दोनों की तरफ से आधिकारिक बयान का इंतजार है। 

वहीं इससे पहले परिणीति और राघव को एक दिन पहले डिनर पर साथ देखा गया। इतना ही नहीं दोनों ने मैचिंग कपड़े भी पहने हुए थे। उन्हें मुंबई के आलीशान रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। जिसके बाद उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगे। 


 

Anu Malhotra

Advertising