एक-दूजे के हुए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, सामने आई शादी के बाद की पहली तस्वीर

punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2023 - 06:13 AM (IST)

नेशनल डेस्कः आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा रविवार को उदयपुर के एक लक्जरी होटल में आयोजित निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। परिणीति और राघव शुक्रवार को अपने-अपने परिवार के साथ उदयपुर पहुंचे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PARIZAADI ANAGHA❤️🧿 (@parineetichopralife)

संगीत सहित विवाह पूर्व समारोह शनिवार को हुए और मुख्य समारोह रविवार को द लीला पैलेस उदयपुर में आयोजित किया गया। इस जोड़े ने अभी तक अपनी शादी की तस्वीरें साझा नहीं की हैं, लेकिन शादी समारोह के कुछ घंटे बाद उनकी रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। 

रिसेप्शन पार्टी में परिणीति गुलाबी रंग की साड़ी, गुलाबी चूड़ियों और कीमती पत्थरों की ज्वेलरी पहने नजर आईं। वहीं, राघव काले रंग के टक्सीडो सूट में दिखे। राघव आकर्षक अंदाज में सजाई गई नावों से बारात लेकर होटल पहुंचे। 
PunjabKesari
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य समारोह की थीम 'पर्ल व्हाइट' थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विवाह समारोह में शामिल हुए। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा तथा पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा समेत अन्य हस्तियां शादी समारोह में मौजूद थीं। 

शादी में नहीं पहुंचे प्रियंका और निक जोनस
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वालीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा किन्ही कारणों की वजह से अपनी चचेरी बहन परिणीति की शादी में शामिल नहीं हो सकीं। प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस भी अपनी साली की शादी में नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि इस बीच प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में परिणीति को शादी की बधाई दी और आने वाली जिंदगी के लिए शुभकानाएं भी दीं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News