जम्मू में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनूठा प्रयास, शुरू की गई पैरा ग्लाइडिंग

Thursday, May 16, 2019 - 01:50 PM (IST)

जम्मू : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग ने अब एक नया तरीका अपनाया है। जम्मू के एथम में पैरा ग्लाइडिंग शुरू करने जा रहा है। इसके लिए सफलपूर्व ट्रायल भी किया जा चुका है। विभाग के अनुसार बजालता-सरूइंसर रोड पर इसका प्रशिक्षण हो गया है और अब जल्द ही पर्यटक इसका आनंद लेंगे।


एथम जम्मू से करीब 19 किलोमीटर दूर है। ग्लाइड के लिए समय चार मिन्ट रखा गया है। विभाग को इस बात की उम्मीद है कि एक बार यह ग्लाइड शुरू होने से जम्मू में पर्यटकों का रूख बढ़ेगा। सरूइंसर वैसे भी एक पर्यटन स्थल है और पिकनिक के लिए प्रसिद्ध है।
 

Monika Jamwal

Advertising