जम्मू के लिए अलग राज्य मांग रही है पैंथर्स पार्टी, अपनाया विरोध प्रदर्शन का रास्ता

Thursday, Aug 22, 2019 - 01:37 PM (IST)

जम्मू : नैशनल पैंथर्स पार्टी केन्द्र सरकार से मांग की है कि जम्मू को अलग राज्य का दर्जा दिया जाए। इसके साथ ही पार्टी ने मांग की है कि जम्मू कश्मीर के  जितने भी नेता गिरफ्तार और नजरबंद किये गये हैं, उन्हें रिहा किया जाए। पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर में जाकर धरना दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार लोगों की आवाज को न दबाए अन्यथा उसे गंभीर राजनीतिक परिणाम भुगतने होंगे।


पत्रकारों से बात करते हुये पैंथर्स नेता हर्ष देव सिंह ने कहा कि भाजपा ने राजनीतिक नेताओं को नजरबंद करके लोकतंत्र का मजाक बना दिया है। सिंह ने कहा कि कन्द्र सरकार दावे कर रही है कि जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य हो रहे हैं तो फिर सरकार गैरलोकतांत्रिक तरीके क्यों अपना रही है। पैंथर्स नेता ने कहा कि धारा 370  को हटना सही कदम है पर जम्मू कश्मीर जैसी ऐतिहासिक स्टे्ट को इस तरह से तोडऩा सही नहीं है। इस कदम से राज्य के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। 
 

Monika Jamwal

Advertising