अखिलेश यादव को लगा एक और झटका, पंखुड़ी पाठक ने छोड़ी पार्टी

Sunday, Apr 30, 2017 - 07:38 PM (IST)

नोएडा: समाजवादी की प्रवक्ता रहीं पंखुड़ी पाठक ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। पंखुड़ी ने अपनी फेसबुक पोस्ट कर पार्टी छोडऩे का कारण भी बताया है। लेकिन उनका पार्टी छोडऩा कई सवाल उठ रहे हैं। पंखुड़ी ने ट्वीट कर भी कहा कि कुछ लोगों को उनका पार्टी में रहना रास नहीं आ रहा है,तो बेहतर है कि वे पार्टी छोड़ दें। हलांकि उन्होंने पार्टी छोडऩे के बाद भी सपा नेता अखिलेश यादव को दुनिया का सबसे अच्छा राजनेता और बेहतरीन व्यक्ति बताया था।

हालांकि पंखुड़ी पाठक की आधिकारिक ट्विटर प्रोफाइल पर अब भी पूर्व सपा प्रवक्ता लिखा हुआ है। उन्होंने अपने समर्थकों को अभी भी भैया यानि अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के लिए काम करते रहने को कहा है। उन्होंने लिखा है कि वे एक समाजवादी विचारधारा से सम्बन्ध रखती हैं और वे अभी भी समाजवादी ही रहेंगी। लेकिन उन्होंने इसे अपने सम्मान से जुदा हुआ मामला बताया है।

पंखुड़ी पाठक ने बीजेपी में शामिल होने को भी महज एक अफवाह बताया है और इसका खंडन किया है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा में नहीं जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के सम्मान का मामला है और उन्हें इसके लिए लडऩा चाहिए। महिलाओं को सम्ंबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए ये अहम है और वे इस लड़ाई को आगे ले जाएंगी। पंखुड़ी पाठक समाजवादी पार्टी का सबसे युवा चेहरा थीं।  पंखुड़ी टीवी डिबेट में हमेशा सपा का बचाव करती थीं। लेकिन एक जानकारी के मुताबिक पार्टी ने उनका किसी ऐसे मुद्दे पर साथ नहीं दिया जो उनके आत्मसमान से जुड़ा था। यही कारण है कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी

Advertising