पंडित नेहरू की जयंती: PM मोदी, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि...राहुल ने ट्वीट कर किया याद

Sunday, Nov 14, 2021 - 11:05 AM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनको श्रद्धांपंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”

 

सोनिया गांधी ने शांतिवन पहुंचकर जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी। वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट किया, भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए, जिन्होंने हमेशा सत्य, एकता और शांति को हमेशा महत्व दिया।

कांग्रेस के दिग्गज नेता नेहरू का जन्म 14 नंवबर 1889 में हुआ था और वह सबसे लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे। नेहरू को बच्चों से खास लगाव था। बच्चे उनको चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। पंडित नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

Seema Sharma

Advertising