जम्मू कश्मीर रियासत में जल्द होंगे पंचायत चुनाव, तरीक का एलान

Saturday, Sep 01, 2018 - 04:27 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर में अब जल्द ही पंचायती और निकाय चुनाव होंगे। जहां निकाय चुनाव अक्तूबर में होंगे वहीं पंचायती चुनावों के लिए नवंबर और दिसंबर को चुना गया है। निकाय चुनाव चार चरणों में और पंचायती चुनाव आठ चरणों में संपन्न होंगे। इस संदर्भ में राज्यपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।


बैठक में जो तारीक तय की गई है उसके अनुसार निकाय चुनाव 1 से 4 अक्तूबर के बीच करवाए जाएंगे और पंचायती चुनाव 8 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच करवाए जाएंगे। यह फैसला आवास व शहरी विकास विभाग, ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग, गृह विभाग से प्राप्त फीडबैक के आधार पर लिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सुरक्षा और तदान आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर घोषित की गई तिथियों में चुनाव संपन्न करवाने के कहा गया है।


चुनाव डयूटी देने वालों का होगा बीमा
प्रशासन पूरे प्रबंधों के साथ चुनाव करवाने जा रहा है। चुनाव करवाने वाले कर्मचारियों का बीमा किया जाएगा। सिर्फ यही नहीं बल्कि एक माह का अतिरिक्त वेतन, मजदूरी और पारिश्रमिक भी दिया जाएगा।


कड़े होंगे सुरक्षा प्रबंध
सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बीच चुनाव संपन्न होंगे। अमरनाथ यात्रा में डयूटी देने वाले अद्र्धसैनिक बलों के बीस हजार जवानों को चुनावों तक के लिए रोक लिया गया है। घाटी में सुरक्षा के बंदोवस्त पुख्ता होंगे। 202 कपंनियां श्रीनगर, बडगाम, गांदरबल, बारामूला, सोपोर, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, शोपियां और अवंतिपोरा में तैनात की जाएंगी।
 

Monika Jamwal

Advertising