Video: कांग्रेस के आरोपों पर पल्लवी जोशी का जवाब, बताए राफेल डील के फायदे

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 05:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राफेल लड़ाकू विमान डील पर सियासत कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद भाजपा और विपक्ष के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। जहां कांग्रेस इस डील को घोटाले का रुप दे रही तो वहीं मोदी सरकार इन सभी आरोपों को खारिज कर रही है। इसी बीच टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री पल्लवी जोशी का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अभिनेत्री ने अपने अंदाज में राफेल डील के फायदों को समझाया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। 


भाजपा आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को साझा किया है। जिसमें पल्लवी जोशी समझा रही हैं कि मोदी सरकार ने जो राफेल डील की है, उसमें अच्छी टेक्नोलॉजी के अलावा कई पार्ट्स भारत में ही बनेंगे। इतना सब कुछ होने के बाद भी सरकार ने नई डील में करीब साढ़े 12 हज़ार करोड़ रुपयों की बचत की है। वीडियो में पल्‍लवी जोशी पुराने सेक्रेटरी के बहाने कांग्रेस पर निशाना साध रही हैं। वह यह समझाना चाहती है कि मोदी सरकार ने जो डील की है वह पुरानी सरकार से काफी बेहतर है।
PunjabKesari
वीडियो में पल्लवी ने राफेल डील को हाईटेक लॉक्स के जरिए समझाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि इस डील से हमें फाइटर प्लेन सस्ते में मिल गए और इसके साथ ही मिसाइल भी मिल गईं, जिससे हम भारत से ही दुश्मन देशों पर दूर तक हमला कर सकते हैं। फाइटर प्लेन के कई पार्ट्स हमारे देश में बनेंगे। अभिनेत्री पुराने सेक्रेटरी के बहाने कांग्रेस पर निशाना साध रही हैं। वह बार-बार पुराने सेक्रेटरी की बात यह बता रही हैं कि मोदी सरकार ने जो डील की है वह पुरानी सरकार से काफी बेहतर है।
PunjabKesari

बता दें कि कांग्रेस का दावा है कि यूपीए सरकार ने जिस विमान की डील की थी, उसी विमान को मोदी सरकार तीन गुना कीमत में खरीद रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस नई डील में किसी भी तरह की टेक्नोलॉजी के ट्रांसफर की बात नहीं हुई है। पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के मुताबिक यूपीए सरकार की डील के अनुसार, 126 में से 18 एयरक्राफ्ट ही फ्रांस में बनने थे बाकी सभी HAL के द्वारा भारत में बनने थे।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News