पाकिस्‍तान ने उरी सेक्टर में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Tuesday, Aug 15, 2017 - 10:21 PM (IST)

श्रीनगर: पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के दो स्थानों पर गोलीबारी की जिससे एक महिला घायल हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा के उस पार से की गई गोलीबारी में हनीफा बेगम नामक महिला घायल हो गई।

सेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को उरी सेक्टर में दो स्थानों पर अकारण गोलीबारी की।’’ सैन्य शिविर में महिला का प्राथमिक उपचार किया गया और फिर उसे एक असैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पाकिस्तानी सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।  
 
 

Advertising