विश्व में पाकिस्तानी पासपोर्ट सबसे खराब ! जानिए क्या है भारत की रैंकिंग ?

Saturday, Apr 17, 2021 - 01:41 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः विश्व में पाकिस्तान की क्या औकात है इसका अंदाजा इसके पासपोर्ट की रैंकिग से लगाया जा सकता है । दरअसल किसी भी देश के पासपोर्ट की स्थिति देखकर उस देश की शक्ति, प्रसिद्धि, सम्मान और  औकात के बारे में पता लगाया जा सकता है। पाकिस्तान के अखबार ट्रिब्यून के मुताबिक पाकिस्तानी पासपोर्ट की स्थिति दुनिया में  शर्मसार करने वाली है और इससे भी खराब हाल सिर्फ सीरिया, अफगानिस्तान और इराक के पासपोर्ट का है। दुनिया में किस देश के पासपोर्ट की रैंकिंग क्या है, पासपोर्ट के लिहाज से किस देश की कितनी हैसियत है इसकी नई लिस्ट जारी कर दी गई है।

इस देश का पासपोर्ट सबसे पावरफुल
इस इंडेक्स के मुताबिक पड़ोसी देश पाकिस्तान की तंगहाल स्थिति की तरह ही उसका पासपोर्ट भी फिसड्डी है। साल 2021 के लिए दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट की रैंकिग की सूची में पाकिस्तान  का पासपोर्ट दुनिया का चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट है। पावरफुल पासपोर्ट के मामले में पाकिस्तान सिर्फ सीरिया, अफगानिस्तान और इराक से आगे है। इस इंडेक्स में यह बताया गया है कि किस देश के पासपोर्ट रखने वाले बिना पहले विजा लिए कितने देशों में जा सकता है।इस सूची में दुनिया का सबसे पावरफुल पासपोर्ट जापान का माना गया है। जापान का पासपोर्ट रखने वाले दुनिया के 193 में फ्री वीजा या वीजा ऑन अराइवल सुविधा के साथ घूम सकते हैं।  हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक दुनिया में जहां जापान का पासपोर्ट सबसे मजबूत है, वहीं अफगानिस्तान का पासपोर्ट सबसे कमजोर है।

टॉप 10 लिस्ट में ज्यादातर यूरोपीय देश
इस लिस्ट में दूसरे सबसे पावरफुल पासपोर्ट वाले देश का नाम है सिंगापुर। सिंगापुर का पासपोर्ट रखने वाले शख्स को दुनिया के 192 देशों में फ्री वीजा या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है। वहीं, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से साउथ अफ्रीका और जर्मनी का नाम आता है, जिनके पास 191 देशों का एक्सेस है। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के टॉप 10 लिस्ट में ज्यादातर यूरोपीय यूनियन के देश शामिल हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका की गिनती भले ही दुनिया के सबसे ताकतवर देश के तौर पर होती हो  मगर उसका पासपोर्ट की इस लिस्ट में नंबर 7वां है। अमेरिका के साथ सातवें नंबर पर ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, स्विटजरलैंड और बेल्जियम भी है। इटली, फिनलैंड, फ्रांस, स्पेन, स्वीडेन, ग्रीस, नॉर्वे और नीदरलैंड का भी पासपोर्ट काफी पावरफुल है।

इस रैंकिंग पर है भारत
जापान जहां एक ओर पावरफुल पासपोर्ट के मामले में टॉप पर है, वहीं पासपोर्ट की रैंकिंग में सबसे नीचे 110वां स्थान अफगानिस्तान को मिला है। हैरानी का बात है कि सैन्य तख्तापलट के बाद भी म्यांमार इस इंडेक्स में 94वें नंबर पर स्थान हासिल करने में कामयाब रहा है। इसके पास 47 देशों में जाने का एक्सेस है।  भारत इस रैंकिंग में 84वें नंबर है और बांग्लादेश 100वें नंबर पर। भारत के नागरिक 58 देशों में फ्री वीजा या वीजा ऑन अराइवल पर जा सकते हैं। वहीं, चीन की बात करें तो ड्रैगन को इस सूची में 68वां स्थान मिला है। चीन की इस रैंकिंग में 22 पायदान का सुधार देखा गया है। चीन ने 90नंबर से 68वें नंबर पर छलांग लगाई है। संयुक्त अरब अमीरात को 15वां स्थान मिला है।

 

Tanuja

Advertising