ऑनलाइन Ludo खेलते हुए पाकिस्तानी लड़की को हुआ ‘मुलायम सिंह’ से प्यार, सरहदें पार कर पहुंची बेंगलुरु, गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2023 - 09:30 PM (IST)

नेशनल डेस्कः इंटरनेट पर दुनिया भर की चीजें हमें देखने और सुनने को मिलती हैं। जहां लोग पहले वक्त बिताने के लिए कैरम और लूडो जैसे खेल घर में ही खेला करते थे, वहीं अब इन गेम्स का भी ऑनलाइन वर्जन लोगों के पास मौजूद है। वे घंटों ऑनलाइन गेम्स खेलते रहते हैं और इसमें हार-जीत चलती रहती है। हाल ही में एक मामला ऐसा आया, जहां लड़के और लड़की के बीच गेम खेलते-खेलते ही मोहब्बत हो गई। आजकल ऑनलाइन गेम खेलने का चलन खूब है, लेकिन कई बार गेमिंग के चक्कर में लोग मोहब्बत में भी पड़ जाते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया, जिसमें लूडो खेलते-खेलते पाकिस्तानी लड़की भारतीय लड़के के प्यार में यूं पड़ी कि पाकिस्तान से हिंदुस्तान चली आई। दिलचस्प ये था कि कुछ दिनों तक उन्होंने साथ-साथ ज़िंदगी भी बिताई लेकिन फिर ये बात पुलिस की नज़र में आ गई और लव स्टोरी में ट्विस्ट आ गया।

यूपी का रहने वाला 26 साल लड़का बेंगलुरू की एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था और अपना ज्यादातर वक्त ऑनलाइन गेमिंग ऐप में लूडो खेलते हुए बीतता था। इसी के ज़रिये उसका संपर्क पाकिस्तान के हैदराबाद में रहने वाली 19 साल की लड़की इकरा जीवानी से हुई। दोनों ने प्यार होने के बाद शादी की भी प्लानिंग कर ली। लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए पाकिस्तान से हिंदुस्तान छिपकर आने की हिम्मत दिखाई। लड़के के कहने पर लड़की सितंबर, 2022 में पाकिस्तान से काठमांडू आई और नेपाल से होते हुए ही भारत में आ गई। बेंगलुरू में पहुंचने के बाद दोनों ने शादी कर ली और एक लेबर क्वॉर्टर में रहने लगे।

पुलिस के अनुसार, इकरा जीवनी नामक महिला पिछले साल भारत-नेपाल सीमा के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी। उन्होंने कहा कि महिला की शादी उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय सुरक्षा गार्ड मुलायम सिंह यादव से हुई है, जिससे वह एक गेमिंग ऐप के जरिए मिली थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों ऐप पर मिले और प्यार हो गया और बाद में शादी करने का फैसला किया। इसके बाद वह कुछ महीने पहले नेपाल आ गई जहां उन्होंने शादी कर ली। इसके बाद यह जोड़ा भारत-नेपाल सीमा पार कर भारत आया और बिहार पहुंचा। यादव इकरा जीवनी को बेंगलुरु ले आया, जहां वह एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है और दंपति ने जुन्नासंद्रा में एक मकान किराए पर लिया।

यादव ने इकरा जीवनी का नाम बदलकर रवा यादव करने के बाद उसे अपनी पत्नी बताते हुए उसका आधार कार्ड भी बनवाया और बाद में महिला ने भारतीय पासपोर्ट के लिए भी आवेदन किया। उसकी पहचान तब सामने आई जब खुफिया ब्यूरो ने इकरा जीवनी का पता लगाया, क्योंकि वह पाकिस्तान में अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी, जिससे देश का खुफिया विभाग सतर्क हो गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने दंपति के बारे में जानकारी जुटाई और उनके घर पर छापा मारा। पुलिस ने कहा कि उनसे पूछताछ की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इ

करा जीवनी को बाद में एफआरआरओ (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) के अधिकारियों को सौंप दिया गया, जिन्होंने बाद में उसे महिलाओं के लिए बने सरकारी आश्रय गृह में भेज दिया और मामले की आगे की जांच कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले के संबंध में विदेशी अधिनियम की प्रासंगिक धारा और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि मकान मालिक गोविंदा रेड्डी के खिलाफ भी विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो पुलिस को अपने भवन में अवैध रूप से रह रहे विदेशी के बारे में सूचित करने में विफल रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News