जम्मू- कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम उल्लंघन

Wednesday, Aug 28, 2019 - 10:36 PM (IST)

जम्मूः जम्मू- कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे सीमापार से गोलाबारी शुरू हुई और करीब साढ़े तीन घंटे तक जारी रही। प्रवक्ता के अनुसार भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टारों और गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Pardeep

Advertising