नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान, पुंछ में एलओसी को बनाया निशाना

Saturday, Aug 25, 2018 - 12:48 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान ने एक बार फिर कायरना हरकत करते हुये एलओसी पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाया है। पुंछ में शुक्रवार देर रात पाक सैनिकों ने फायरिंग की। सैन्य सूत्रों के अनुसार गोलीबारी रात को करीब आठ बजे शुरू हुई और पूरे पांच मिन्ट तक चली। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान द्वारा पिछले सप्ताह उड़ी में सीजफायर का उल्लंघन किया गया था।  19 अगस्त को जहां भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के तीन घुसपैंठियों को तंगधार में मार गिराया था वहीं एक मेजर सहित दो जवान भी शहीद हो गये थे। 20 और 21 अगस्त को भी पाकिस्तान ने उड़ी में युद्धबंधी का उल्लंघन किया था और उसमें एक जवान घायल हो गया था।
 

Monika Jamwal

Advertising