रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर पाकिस्तान ने फिर दागे गोले, 5 नागरिक जख्मी

Sunday, Aug 27, 2017 - 10:23 PM (IST)

श्रीनगरः पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीजफायर का उल्लंघन लगातार करके सीमा से सटी भारतीय बस्तियों को निशाना बना रहा है। रविवार को पाकिस्तान ने फिर से जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेख (LoC) पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे। पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में एक महिला समेत पांच नागरिक जख्मी हो गए।

इससे पहले पाकिस्तान ने शनिवार और शुक्रवार को भी सीजफायर तोड़ा था, जिसका भारतीय सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। जानकारी के मुताबिक शनिवार को बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी रेंजर्स ढेर हो गए थे। 

वहीं, शुक्रवार को पानी पी रहे बीएसएफ के जवान को पाकिस्तानी रेंजर ने छिपकर गोली मार दी थी।

पाकिस्तानी रेंजर की गोली से जख्मी इस जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रात में ऑपरेशन किया गया था। फिलहाल इस जवान की हालत स्थिर बनी हुई है। 
 

Advertising