पाकिस्तान ने पीओके पार करने वाले व्यक्ति को वापस भेजा

Monday, Nov 01, 2021 - 07:25 PM (IST)

जम्मू : पाकिस्तानी अधिकारियों ने उस व्यक्ति को वापस भेज दिया है, जो तीन साल से भी अधिक समय पहले जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में भूलवश नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर गया था। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सैफ दीन (35) को जिले के पुंछ-रावलकोट क्रॉसिंग प्वाइंट पर भारतीय सेना और असैन्य अधिकारियों को सौंप दिया। दीप, मंडी-सौजियान इलाके के गंग्रियान गांव का निवासी है।

 

सैफ जून 2018 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में चला गया था और उन्हें "मानवीय आधार" पर वापस भेजा गया है।

Monika Jamwal

Advertising