पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिक ढेर

Saturday, Dec 21, 2019 - 03:33 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय थल सेना की जवाबी कार्रवाई में शनिवार को कम से दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और पल्लनवल्ला तथा अखनूर में अग्रिम चौकियों पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसका प्रभावी तरीके से जवाब दिया गया। 

सूत्रों ने बताया कि सुबह में भारतीय थल सेना ने एलओसी के पास दो शव पड़े देखे। हालांकि, सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति होने के चलते उनका भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया। भारतीय फौज की तरफ से की गई कार्रवाई में एक पाकिस्तानी पोस्ट को भी तबाह किया गया है। पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में भारत को कोई नुकसान नहीं होने की खबर है। इलाके में सीमा पार से गोलीबारी अब भी जारी है तथा और अधिक ब्योरे की प्रतीक्षा है। 

आपको बतां दे कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद सरहद पर लगातार अशांति रही है। पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जमकर सीजफायर तोड़ा है। यही नहीं, मौजूदा वर्ष में पिछले साल की तुलना में डेढ़ गुणा अधिक सीजफायर तोड़ा गया है। पाकिस्तान ने लगातार सरहद पर अशांति फैलाई और जवानों के साथ सरहद पर रहने वाले लोगों को भी परेशान किया।

 

Anil dev

Advertising