भारत लौटी आतंकी की पत्नी ने खोली पाकिस्तान की पोल, कहा- इस्लाम के नाम पर कश्मीरी युवाओं का जीवन बर्बाद किया जाता है, भारत में सुकून मिला

Friday, Dec 31, 2021 - 12:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत लौटी एक आतंकी की पत्नी ने बेहद दिल दहला देने वाले खुलासे किए। आतंकी की पत्नी रजिया बीबी ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए कई राज का पर्दाफाश किया। एक न्यूज एजेंसी के हवाले से रजिया ने कहा कि वहां बिल्कुल भी इंसानियत नहीं है। भारत आए तकरीबन 15 दिन हो गए हैं, काफी सुकून में हूं। सुकून से सो तो सकती हूं। बच्चों की चिंता नहीं होती है, वे दिनभर खेलते रहते हैं। जिस हिसाब से वे कह रहे थे कि भारत में ये होगा, वो होगा, मुझे यहां आकर काफी सुकून मिला। मेरे बच्चों का बहुत ख्याल रखा गया। 

 
रजिया ने कहा कि वे अपनो का ही ख्याल नहीं रखते तो यहां से जानेवालों का क्या रखेंगे। मैं एक आतंकी की पत्नी हूं लेकिन मेरा यहां बहुत अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है। मेरे घर, मेरे बच्चों का काफी अच्छे से देखभाल किया गया।  मेरा समर्थन भी भारत को ही है।  रजिया ने कहा कि पाकिस्तान में जो भी है वो सिर्फ नाम का है। वहां कुछ भी नहीं है। वहां कोई इंसानियत नहीं है।  
 

आपकों बता दें कि रजिया बीबी, एक कश्मीरी महिला है जिसकी शादी एक पाकिस्तानी आतंकवादी से हुई थी। पति की मृत्यु के बाद हिज़्ब नेतृत्व ने उन्हें  छोड़ दिया था। जिसके बाद वह भारत लौट आईं। रजिया ने बताया कि वहां इस्लाम के नाम का दुरुपयोग करके कश्मीर के युवाओं का जीवन बर्बाद किया जा रहा है।
 

कैसे आईं भारत? 
भारत कैसे आईं, इस बात का जवाब देते हुए रजिया ने बताया कि मैंने कुछ पैसे जमा किए और भारत वापस जाने का फैसला किया। भारत वापस आना एक बहुत अच्छा फैसला था। मेरे बच्चे वाकई खुश हैं। 

Anu Malhotra

Advertising