J&K: बौखलाए पाक ने फिर की नापाक हरकत, पुंछ में नियंत्रण रेखा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Thursday, Aug 29, 2019 - 02:40 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी और मोर्टार से गोले दागे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना इस गोलीबारी का माकूल जवाब दे रही है।



अधिकारियों ने बताया, पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मेंढर में पूर्वाहन साढ़े ग्यारह बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार से गोले दाग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ और राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान सेना की ओर से लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। इस महीने पाकिस्तान सेना की ओर से सीमापार से हुई गोलीबारी में तीन जवान शहीद हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

Anil dev

Advertising