पुलवामा में फिर हो सकता है आंतकी हमला, अलर्ट जारी

Saturday, Jul 06, 2019 - 08:24 AM (IST)

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर में पुलवामा में फिर आंतकी हमला हो सकता है। आतंकी हमले को देखते हुए हाई अलर्ट घोषित किया है। पूरे राज्य की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

इनपुट अलर्ट मिलने के बाद जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बलों को चौकसी बढ़ा दी गई है। जम्मू और कश्मीर पुलिस के जवान विशेष रूप से राजमार्ग पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। 

 गौरतलब है कि 14 फरवरी को इसी साल पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसी हमले के बाद भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक की थी।इसके अगले दिन पाकिस्तान ने भी भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की।

 

Anil dev

Advertising