पाकिस्तान में मुसलमान भी करते हैं हिंगलाज माता की उपासना

Monday, Oct 07, 2019 - 09:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जैसलमेर (वार्ता): पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिन्दुओं के आस्था का केंद्र ‘नानी का हज’ माता हिंगलाज की मुसलमान भी उपासना एवं पूजा करते हैं। देश के 51 शक्तिपीठों में से एक हिंगलाज शक्तिपीठ पश्चिमी राजस्थान के हिन्दुओं की आस्था का केन्द्र है। 

मुसलमान हिंगुला देवी को ‘नानी’ तथा वहां की यात्रा को ‘नानी का हज’ कहते हैं। पूरे बलूचिस्तान के मुसलमान भी इनकी उपासना एवं पूजा करते हैं। पुराणों के अनुसार जहां-जहां सती के अंग के टुकड़े, धारण किए वस्त्र या आभूषण गिरे, वहां-वहां शक्तिपीठ अस्तित्व में आया। 

ये अत्यंत पावन तीर्थ कहलाए। ये तीर्थ पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर फैले हुए हैं। हिंगलाज की यात्रा कराची से 10 किलोमीटर दूर हॉव नदी से शुरू होती है। 

Niyati Bhandari

Advertising