खुद बाज नहीं आ रहा पाक और निशाना बना रहा भारत को !

Friday, Sep 22, 2017 - 01:00 PM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान खुद अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता और निशाना भारत को बना रहा है।  भारतीय सीमा पर पाकिस्तान लगातार सीज फायर का उल्लंघन करता आया है लेकिन पाक मीडिया द्वारा इंटर सर्विसिस पब्लिक रिलेशन द्वारा किए गए दावे की जानकारी देते हुए कहा गया है कि भारत की तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है जिसके चलते चरवाह सैक्टर में बिनि सुनलारियान के गांव में 4 लोगों की मौत हुई है।

डिप्टी कमिश्नर फारुख नावीद ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल डॉन को दिए इंटरव्यू में कहा कि इन 4 को मिलाकर अब तक मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। पाकिस्तान द्वारा भारतीय सीमा पर मौजूद गांवों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब भी दे रही है। पाकिस्तानी फायरिंग में सीमा पर मौजूद गांव के कई लोग घायल हुए हैं। इस बीच पाकिस्तान ने दावा किया है भारत की तरफ से हो रही फायरिंग में उसके 6 लोगों की मौत हो गई है वहीं 20 से ज्यादा घायल हुए हैं।

इससे पहले भारतीय जवानों ने गुरुवार को जवाबी कार्रवाई में दुश्मन की चार चौकियां तबाह होने के साथ ही तीन रेंजर्स की मौत हो गई। एक सप्ताह में पाकिस्तान के 7 रेंजर्स की मौत हो चुकी है और करीब 13 घायल हो चुके हैं। पाकिस्तान ने अरनिया में 14 सितंबर की रात को गोलाबारी शुरू की थी। लगातार चार दिन गोले दागने के बाद पाकिस्तान दो रात शांत रहा। अब तक गोलाबारी में 2 लोगों की मौत हुई है व कई घायल हो चुके हैं।

Advertising