पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, पुंछ में की गोलीबारी, दागे मोर्टार

Saturday, Sep 07, 2019 - 11:04 AM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की और मोर्टार दागे। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने ये उल्लंघन सुबह करीब पौने आठ बजे किया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और आखिरी खबर मिलने तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी थी।

गौरतलब है कि बीते एक सिंतबर को भी पाकिस्तान ने पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान हुई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था। आपको बात दें कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर इस साल जुलाई में सबसे ज्यादा संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है। वहीं जुलाई से अबतक इन उल्लंघनों के कारण छह सैनिकों और दो आम नागरिकों की जान भी जा चुकी है।        

prachi upadhyay

Advertising