LoC पर पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, फायरिंग में भारतीय सेना के 4 जवान जख्मी

Wednesday, Jan 20, 2021 - 10:22 AM (IST)

नेशनल डेस्क: पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने आज जम्मू कश्मीर के अख्नूर सेक्टर  में नियंत्रण रेखा के पास अंधाधुंध गोलाबारी की,  जिसमें भारतीय सेना के 2 जवान जख्मी हो गए।

सूत्राें से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलाबारी के बीच घुसपैठ की कोशिश की जिसे जवानों ने नाकाम कर दिया। जानकारी के अनुसार नियंत्रण रेखा पर मोर्टार से कई गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी भी की। भारतीय सैनिक इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। अंतिम समाचार मिलने तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी थी।

बता दें कि पाकिस्तान पहले भी कई बार इस तरह की हरकतों को अंजाम दे चुका है। 2 दिन पहले भी पाकिस्तानी सेना द्वारा  पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में रात साढ़े दस बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया था, जिसका भारतीय सेना ने  मुंहतोड़ जवाब दिया था। 

vasudha

Advertising