पाक में 12 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

Monday, Nov 12, 2018 - 01:15 PM (IST)

पेशावरः पाकिस्तान ने सोमवार को  सिंध प्रांत के पास समुद्र से 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। पाक का आरोप है कि ये भारतीय मछुआरे कथित तौर पर उसकी समुद्री सीमा में घुसे थे। पाकिस्तान के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इन मछुआरों की 2 नौकाओं को भी जब्त किया गया है। उसने बताया कि भारतीय मछुआरों को कराची में डॉक्स पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है और उनके खिलाफ पाकिस्तान में गैरकानूनी तौर पर घुसने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। 

बता दें कि भारत और पाकिस्तान अकसर अरब सागर में मछली पकड़ रहे एक दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार कर लेते हैं। इसकी प्रमुख वजह उचित तकनीक का अभाव है जिससे दोनों देशों की समुद्री सीमा निश्चित हो सके। इन मछुआरों को लंबे वक्त तक जेलों में रहना पड़ता है और कुछ निश्चित मौकों पर इनकी रिहाई की जाती है। पिछले महीने भी पाकिस्तान ने 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी 3 नौकाओं को जब्त किया था।

Tanuja

Advertising