पाक ने पकड़े 50 भारतीय मछुआरें

Tuesday, Jan 26, 2016 - 12:45 AM (IST)

अहमदाबाद: पाकिस्तान नौवहन सुरक्षा एजैंसी ने गुजरात के तट पर जखाऊ बंदरगाह के समीप करीब 50 भारतीय मछुआरों को पकड़ उनकी 9 नौकाएं जब्त कर ली।  

 
नैशनल फिशवकर्स फोरम के सचिव मनीष लोधारी ने बताया ‘‘पाकिस्तान एम.एस.ए. ने अरब सागर में अंतर्राष्ट्रीय नौवहन सीमा रेखा के पास गुजरात के तट पर जखाऊ बंदरगाह के नजदीक 9 नौकाओं सहित करीब 50 भारतीय मछुआरों को पकड़ा। ’’ लोधारी ने बताया की एम.एस.ए. ने उनकी नौकाओं को समुद्र में ही रखा था और जिन्हें कराची बंदरगाह ले जाया जाना है।
Advertising